देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। भतीजे की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव निवासी संदीप यादव 30 पुत्र जगरनाथ यादव अपने भतीजे दीपक यादव 18 के साथ बाइक से चौराहे पर गए थे। देर शाम दोनों लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। संवाद