फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले में गिरा बाइक सवार लापता, तलाश जारी

Tue, 01 Oct 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रविवार की रात महुआनी-सोनूघाट मार्ग पर घटैला चेती के पास नाले में एक व्यक्ति बाइक सहित गिर पड़ा। अभी लोग मौके पर पहुंचते कि युवक बहते पानी में लापता हो गया। लोगों ने युवक की खोज की, लेकिन उसका कही अता-पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह मौके से युवक की बाइक और कुछ कपड़े बरामद कर लिया। नाले में युवक की खोज भी कराई, लेकिन उसका कही भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद बाइक लेकर कोतवाली चली आई। युवक कुशीनगर जिले का निवासी बताया जा रहा है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि युवक का कही अता-पता नहीं चला है। उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें