फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर

Wed, 24 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के पैना मार्ग स्थित कान्हा गोशाला के निकट मंगलवार की देर शाम ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार अधेड़ घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। नवापार गांव निवासी और अधेड़ धर्मेंन्द्र गिरी 50 वर्ष पुत्र भृगु गिरी बाइक से बरहज आए थे। लोगों के अनुसार वह देर शाम वापस घर जा रहे थे। वह अभी कान्हा हाउस के निकट पहुंचे थे। इसी बीच पैना की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख इसकी सूचना पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस को दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें