सोनूघाट। बैरौना चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कुंइया गांव निवासी सुमित कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार को देवरिया गए थे। वह बाइक से घर लौट रहे थे। बरहज की ओर से आ रही ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। एसओ कल्याण सिंह सागर ने बताया कि हादसे की लिखित तहरीर नहीं मिली है। संवाद