फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Thu, 04 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली गेट के पास सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक पर सवार मासूम बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया।
लार क्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव निवासी नीरज कुमार (22) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से सलेमपुर आए थे।
वह कोतवाली गेट के पास कट से बाइक मोड़ रहे थे, इसी बीच देवरिया की तरफ से आ रही रोडवेज की बेकाबू अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें