फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार की चपेट से बाइक सवार गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान के देवड़ार टोला के निकट मंगलवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी आकाश कुशवाहा (25) अपनी पत्नी अन्नु कुशवाहा (24) और बेटे रौनक (01) के साथ देवरिया से बाजार करके अपने घर लौट रहे थे। वह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ार टोले के समीप पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से पीछे से आ रहे वैभव श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला, चरगावां, गोरखपुर की कार से बाइक को टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इससे पत्नी अन्नु के पैर व सिर और पुत्र रौनक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शहर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें