तरकुलवा। थाना क्षेत्र के तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी तरकुलवा भेजवाया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम तरकुलवा के पक्खन टोला निवासी पावन कुशवाहा (25) किसी काम से बाइक से गुलहरिया चौराहे पर गया था। शाम करीब 6:30 बजे लौटते समय पक्खन टोला गांव के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली खंभे से टकरा गई।