फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर मैरवा मार्ग पर मझौलीराज पर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर ही गिर कर छटपटाने लगा। कुछ देर बाद उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना मझौलीराज चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव की पहचान में जुट गई। काफी देर बाद उसकी पहचान भटनी थाना के खोरीबारी गांव निवासी रवि चौहान 23 वर्ष पुत्र राम आशीष चौहान के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर से किसी कार्य के लिए सलेमपुर गया था। इस संबंध में चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें