मईल। थाना क्षेत्र के कुंडवली-नवलपुर मार्ग पर करजहा गांव के सामने भागलपुर की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।बलिया से फल लदी पिकअप सलेमपुर जा रही थी। कुंडली-नवलपुर मार्ग पर करजहा गांव के सामने बाइक सवार सलेमपुर की तरफ से आ रहा था। तभी पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सलेमपुर सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार गांव निवासी शत्रुघ्न शर्मा के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है मौत की सूचना युवक की मिली है मामले की जांच किया जा रहा है।