तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू चौराहे के पास बुधवार की रात करीब नाै बजे को बेकाबू बोलेरो ने सामने से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरैया गांव निवासी उमाकांत त्रिपाठी (50) कसया में सबया रोड पर कमरा लेकर सपरिवार रहते थे। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की दोपहर में बाइक से अपने गांव में एक पड़ोसी के मकान की छत ढलाई में शामिल होने आए थे। भोजन करने के बाद बाइक से कमरे पर पर जा रहे थे। मुंडेरा बाबू चौराहे के पास सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई है। संवाद