काशीपुर। ट्रक की चपेट में आकर कैंटीन में काम करने वाले एक वृद्ध की मौत हो गई। यूपी के देवरिया निवासी कपिल देव (70) कई वर्ष से कुंडेश्वरी निवासी अपने भतीजे शेषचंद्र की कैंटीन में काम करते थे। मंगलवार देर शाम वह शेषचंद्र के बेटे सन्नी के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने कपिल अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक मृतक कपिल देव अविवाहित थे। संवाद