फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Sun, 28 May 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर (देवरिया)। थाना क्षेत्र के महुआपाटन पुल पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसकी जानकारी पर विजयीपुर के बभनौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी रामा पाठक के बेटे दिलीप पाठक 30 अपने भाई मनोज के साथ देवरिया आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों भाई घर जा रहे थे कि महुआपाटन पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से रौंदते हुए निकल गई। जिसके चलते मौके पर ही दिलीप पाठक की मौत हो गई। जबकि भाई मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायल मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाई। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शादी से घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
पथरदेवा। शादी में शामिल होकर लौट रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार की रात में पथरदेवा बाजार के पास वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बघौचघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर शुक्ल गांव निवासी नंदलाल प्रसाद 45 पुत्र स्व. मोती प्रसाद को शुक्रवार की रात में भेली पट्टी गांव से अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे वह साइकिल से लौट रहे थे। अभी वह पथरदेवा बाजार के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें