फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुलिया के पास शनिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौतम चक मठिया के रहने वाले रामदेव सिंह 50 वर्ष किसी काम से देवरिया गए थे। घर लौटते समय वह पुरुषोत्तमपुर व बैकुंठपुर गांव के बीच में पुलिया के पास पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रामदेव सिंह मुंबई में रहते थे। वह कुछ दिन पहले घर आए थे। खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें