भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे में रविवार की रात खेत की रखवाली करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने भागलपुर चौकी पर शिकायत की है। भागलपुर कस्बा निवासी विजय कुमार चौरसिया की चौराहे पर अंडे की दुकान है। रविवार की रात करीब 8.30 बजे पुल चौराहे से करीब 200 मीटर दूर बलिया गांव जाने वाले सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर सब्जी के खेत की देखभाल करने चला गया। कुछ देर बाद जब लौटा तो बाइक नहीं थी। भागलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद