सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठोका बंसी निवासी योगेन्द्र यादव पुत्र शिव शंकर यादव मंगलवार शाम सलेमपुर बाजार से अपने गांव ठोका बंसी जा रहे थे। वे अभी भभनौली पांडे गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी सामने खड़ी एक ट्राली से टकरा गए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर देख देवरिया रेफर कर दिया।