चोरी की आठ बाइक बरामद, चार गिरफ्तार
देसही देवरिया। महुआडीह पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की आठ बाइक के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। महुआडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को दबिश देने के बाद चोरी की आठ बाइक बरामद की है। पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान रवि सिंह मुंडेराचंद, आकाश सिंह सहबाजपुर, हाटा कुशीनगर, आकाश सिंह मधवापुर कसया कुशीनगर, विवेक सिंह मुंडेरा चंद रुप में हुई है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की आठ बाइक बरामद कर ली गई है। इसमें पांच पर केस दर्ज कर चार बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।