फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Sun, 03 Aug 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गौरी बाजार मार्ग पर रामलक्षन स्थित पुराने पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। भृगुसरी गांव निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ मिट्ठू (45) पुत्र राजेंद्र सिंह बाइक से रामलक्षन चौराहे पर गए थे। वहां से सामान खरीदारी कर घर लौट रहे थे। चौराहे से आगे बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। सतेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी। लोगों ने घायल को गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। चौराहे के लोगों ने कहा कि सड़क किनारे ट्रेलर और भारी वाहनों के बेतरतीब पार्किंग से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें