फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैजिक से टकराई बाइक, लैब टेक्नीशियन घायल

Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी मैजिक गाड़ी से जा टकराई। बाइक सवार लैब टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार की देर शाम को हुआ। घायल को मेडिकल काॅलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। खुखुंदू क्षेत्र के कुसहां निवासी अवधेश यादव मझगावां सीएचसी में लैब टेक्नीशियन हैं। वह्र देर शाम को किसी काम से देवरिया की तरफ जा रहा थे। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर परसिया मिश्र चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मैजिक से टकरा गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें