फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल

Fri, 26 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। राम जानकी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर कुंडौली चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परान छपरा गांव निवासी विकास कुमार (19) प्रभाकर (17) तथा कृष्णा (18) बाइक से भागलपुर थे। शाम को तीनों एक ही बाइक से सलेमपुर लौट रहे थे। कुंडौली चौराहे के पास निर्माण कार्य के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और े डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें