खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरेजी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चोरों ने मुनीब कुशवाहा के घर को खंगाला डाला। वारदात उस समय की बताई जा रही है जब परिजन घर में ताला लगाकर बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत जजवलिया गांव में आयोजित पूजा में शामिल होने गए थे। दोपहर बाद घर पहुंचे परिवारवालों ने घर में प्रवेश कर अंदर का दृश्य देख भौंचक्का रह गए। कमरों के बाहर सामान बिखरा पड़ा था। परिजन 20 हजार रुपये नकदी और चार लाख के जेवरातों की चोरी का आरोप लगा रहे हैं। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जजवलिया गांव निवासी मुनीब कुशवाहा खुखुंदू क्षेत्र के बरेजी बुजुर्ग गांव में मकान बनवाकर रहते चले आ रहे हैं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। संवाद