बिहार पुलिस में कार्यरत एक सिपाही एक 10 वर्षीय किशोर को मोटरसाइकिल पर बैठाकर छोटी गंडक नदी के किनारे सुनसुना जगह पर लेकर चला गया। आरोप है कि सिपाही अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोर के चिल्लाने पर खेत की तरफ से लौट रही महिलाओं ने आवाज सुन कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव वाले चारों तरफ से घेर कर आरोपी सिपाही को पकड़ लिए और उसकी पिटाई शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
मामले में पीड़ित किशोर के चाचा की तहरीर पर आरोपी सिपाही जयप्रकाश रावत के खिलाफ धारा अप्राकृतिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ दिनेश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।