फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आज और कल सिविल लाइंस में नहीं आएंगे बड़े वाहन

Sat, 21 Oct 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दशहरा मेले के मद्देनजर प्रशासन ने सिविल लाइंस रोड पर बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री का समय बढ़ा दिया गया है। अब रात दो बजे के बाद ही इस सड़क पर बड़े वाहन आ-जा सकेंगे। अगर किसी वाहन को इस बीच में जाना होगा तो वह बैतालपुर से मुड़कर बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं रुद्रपुर मोड़ से भी वाहनों को कतरारी की तरफ मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दशहरा के उत्सव के बीच सड़कों पर बड़े वाहनों के आवागमन से होने वाले खतरों को बताते हुए अमर उजाला ने शनिवार को ''सड़कों पर ट्रकों का रेला, साहब.. बच्चे कैसे जाएंगे मेला'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे और पिछले साल मेले में घुसे ट्रक की चपेट में आकर बालिका की मौत की घटना से सबक लेते हुए इस बार यातायात पुलिस ने डायवर्जन का खाका तैयार किया है। इसको देखते हुए रविवार और सोमवार की रात में नो इंट्री के समय में बड़ा परिवर्तन किया गया है। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर में नो इंट्री की व्यवस्था है। इन दो दिनों के लिए रात में दो बजे के बाद ही सिविल लाइंस से बड़े वाहन गुजर पाएंगे। वहीं मालवीय रोड, कोतवाली रोड, जलकल रोड, मोतीलाल रोड, भीखमपुर रोड, स्टेशन रोड पर किसी भी बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही राघव नगर में वन वे व्यवस्था रहेगी। कोआपरेटिव चौराहे से चारपहिया वाहन हनुमान मंदिर की ओर नहीं जाएंगे।
-
मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर में बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नो इंट्री का समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें