भागलपुर। स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। मईल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम उजरा मुहांव थाना बरहज निवासी अजीत कुमार लार क्षेत्र के कुंडावल हरी गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। शनिवार को भागलपुर होते हुए बरहज जा रहे थे। भागलपुर-बरहज मार्ग पर स्कार्पियो-बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। डॉ. एसके सिंह ने बताया कि बाइक सवार को चोट लगी है। स्थिति सामान्य है। संवाद