फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार लोक सेवा आयोग में भाटपाररानी के छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रों ने बिहार राज्य लोक सेवा आयोग में अपना परचम लहराया है। इन पूर्व छात्रों में कॉलेज के हिंदी विभाग में स्नातकोत्तर के छात्र रहे उमेश कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार मिश्रा, रजनीश भारती, अवनीश नाथ का चयन हिंदी प्रवक्ता पद पर हुआ है। अवनीश नाथ त्रिपाठी का चयन प्रवक्ता संगीत तथा प्रतिभा राय का चयन प्रवक्ता अंग्रेजी पद पर हुआ है। यह जानकारी कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार राय ने दी। बताया कि इसके अलावा प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड में महाविद्यालय के दुर्गेश मिश्रा, बृजेश गुप्ता, सत्येंद्र भारती, सरिता चौबे, सोनी सिंह का चयन हुआ है। इन छात्रों के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधक एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें