देसही देवरिया। महुअवा गांव में बृहस्पतिवार की रात चार दिवसीय रात्रिकालीन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में भटनी दादन की टीम ने बखरा पर शानदार जीत दर्ज की। बैतालपुर के महुअवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम महुअवा प्रीमियर लीग की ओर से चार दिवसीय रात्रिकालीन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एडवोकेट फूलबदन पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच भटनी दादन और बखरा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करती हुई बखरा की टीम चार ओवर में 3 विकेट खोकर 15 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज सोनू ने पांच रन बनाए। दूसरे ओपनर बल्लेबाज अरमान 3 रन बनाकर आउट हो गए। भटनी के गेंदबाज आदर्श ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर दो विकेट लेकर बखरा की टीम पर दबाव बना दिया। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भटनी दादन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र दो ओवर में एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। भटनी दादन के शोएब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान वसीम अली, नियाज अहमद, इरशाद अहमद, नाथू सिंह पटेल, अजय सिंह, जरीफ आलम, आरिफ, परवेज आदि मौजूद रहे। संवाद