फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 42 करोड़ से चौड़ी होगी भटनी-बलुआ अफगान सड़क

Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

शासन से संस्तुति मिलने के बाद जल्द होगा टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भटनी-बलुआ अफगान सड़क करीब 42 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व उच्चीकरण होगा। शासन से संस्तुति मिलने के बाद बहुत जल्द लोक निर्माण विभाग इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराएगा। पंद्रह महीने में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है। सड़क बनने के बाद करीब 11 किमी का सफर सुहाना हो जाएगा।
यह क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुआ है। इसकी जानकारी पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। भटनी-बलुआ अफगान बिहार प्रांत को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से बिहार के विजयीपुर, मुसहरी और भोरे आदि जगहों पर लोग सफर करते हैं। इसके अलावा रामपुर कारखाना व भाटपाररानी विधान सभा के करीब 50 गांव के लोग भी इस सड़क से अपने गंतव्य को जाते हैं।
विज्ञापन

संकरी सड़क होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोग करीब दस वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए मांग कर रहे थे। 2022 विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने इस सड़क को चौड़ीकरण कराने का वादा किया था।
विधायक के प्रयास और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंगलवार शाम इस सड़क को चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए करीब 4188.99 करोड़ रुपये से इस सड़क को बनाने की मंजूरी मिली। विधायक ने अपनी फेसबुक वॉल पर इसकी जानकारी साझा की है। इसकी सूचना मिलने पर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एई पीपी सिंह ने बताया कि शासन से संस्तुति मिल गई है। बहुत जल्द इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर कराया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो दो सालों में सड़क बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें