फोटो समाचार-08डीईओ 146
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव ने भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य आदि के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव की ओर से ली गई सदस्यता पर सांसद कमलेश पासवान, क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, अंगद तिवारी, विनोद सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशिकांत दीक्षित, प्रणव दूबे ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद