देवरिया। भारतीय किसान यूनियन की बैठक बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई। इसमें 22 मई को भीमपुर पोखरभिंडा गांव में आ रहे मुख्यमंत्री को भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपेंगा। जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में चीनी मिल लगाने का वायदा प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था, मगर यह वायदा पूरा नहीं हो पाया। बैठक में जिला संयोजक सदानंद यादव, सत्याग्रह सरोज, जयकरण शाह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, लल्लन कुशवाहा, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।