खुखुंदू/देवरिया। बिजली-सड़क सहित अन्य सात सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। सुभाष चौक पर सभा कर कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम प्रशासन को मांगो का ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर राणा प्रताप सिंह, जिला महासचिव देवनाथ यादव, राजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।