फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

Sun, 28 May 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपार रानी में एक्सप्लोरिया शिविर के दौरान सम्मानित हुए बच्चे।
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में चल रहे छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन जैव-एक्सप्लोरिया शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों ने कला, शिल्प, अंग्रेजी कौशल, आत्मरक्षा, टेबल टेनिस, शतरंज, बास्केटबॉल और नृत्य में प्रतिभाग किया। इसमें दिव्या दुर्गेश, अंशिता, अंकित, अमित, प्रतीक्षा, अनमोल, राकेश, कौशिक, सताक्षी, अनन्या, पलक, सिद्धि, सुखी, अमृत, सिद्धांत आदि छात्रों ने हिस्सा लिया। समारोह में स्कूल के निदेशक रितेश चंद्रा एवं सीना चंद्रा ने इन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा, ऋषि गुरुंंग, ममता गुरुंंग सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें