फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीईओ ने बंद कराया स्कूल, छात्रों को भेजा परिषदीय विद्यालय

Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

जिम्मेदार दें शपथ पत्र, दोबारा स्कूल खुला पाये जाने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर सिंह शनिवार को बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच की। उन्होंने बारा दीक्षित में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे विद्यालय को बंद कराते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने शपथ प्रस्तुत करने के साथ स्कूल दोबारा खुला पाये जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बीईओ राजकिशोर सिंह विद्यालयों की जांच के दौरान शिकायत पर लक्ष्मीपुर-बारा दीक्षित पहुंचे। जहां सरस्वती ज्ञान मंदिर में संचालक से मान्यता से संबंधित कागजात तलब किया। जिम्मेदार द्वारा मौके पर कोई कागजात नहीं दिखाया जा सका। बीईओ ने कक्षा एक से आठ तक बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बंद कराकर छात्रों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में शिफ्ट कराया। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही जांच से अवैध तरीके से संचालित विद्यालयों के संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि लक्ष्मीपुर में सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय जांच की गई है। जो बिना मान्यता के चल रहा था। छात्रों को शिफ्ट कराते हुए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें