बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के सतरांव स्थित खेल मैदान में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें बेल्थरा ने सिवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि अभिनव यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाब ला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसलिए मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें बेल्थरा ने सिवान को 5-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इस मौके पर मकसूद आलम, विजय यादव, रिंकू, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, सियाराम, अरुण माैजूद रहे। संवाद