युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का कराया था मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती व सुरौली थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी कर ली है। पुलिस ने युवक-युवती के शादी करने के बयान के बाद दोनों ने सहमति से एक साथ रहने की बात कही। परिजनों ने विरोध किया तो युवती साथ रहने पर अड़ गई। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
दो सप्ताह पूर्व मईल थाने के एक गांव निवासी एक युवती, एक युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने मईल थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस को काफी दिनों से दोनों इनकी तलाश थी। बृहस्पतिवार को मईल पुलिस ने देवरिया से संदेह के आधार पर अंडर कस्टडी लिया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं। काफी दिन से एक साथ रहते हैं। हम लोगों ने विवाह कर लिया है। पुलिस ने उनके अभिलेख का सत्यापन करने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से युवक के साथ युवती को घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि युवक और युवती के कागज की जांच की गई। दोनों बालिग हैं। शादी कर ली है। दोनों काफी दिन से एक साथ रह रहे हैं। युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।