फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी, उसकी मां और बहन को पीटा

Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे की धुन पर प्रेमी और प्रेमिका के नृत्य करने के बाद बढ़ा विवाद
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात में प्रेमिका के परिवार वालों ने प्रेमी, उसकी मां और भाई की पिटाई कर दी। यह मामला थाने में पहुंचा तो घटना का कारण पांच दिन पहले प्रेमी के साथ प्रेमिका को डीजे पर डांस करने मामला सामने आया।

गांव में एक युवक और पड़ोस के गांव की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। जन्मदिन पार्टी के कार्यक्रम में प्रेमी के साथ प्रेमिका ने उसके गांव आकर डीजे पर डांस कर दिया। इसके बाद प्रेमिका की चचेरी बहन की शादी टूटने का आरोप लगाते हुए प्रेमिका के घरवालों ने उसके प्रेमी के घर चढ़कर हमला बोल दिया। आरोप है कि घर का फाटक तोड़कर प्रेमी, उसकी मां और भाई की पिटाई कर दी गई है। मां ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती और पड़ोस के एक युवक के बीच तकरीबन तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चलता आ रहा है। प्रेमिका प्रेमी के घर और प्रेमी प्रेमिका के घर अक्सर आते-जाते रहते हैं। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारों को है। यहां तक कि प्रेमी की मां का आरोप है कि मैं विधवा हूं, फिर मेरा बेटा अपनी कमाई का फूटी कौड़ी मुझे नहीं देता है। वह कमाकर सब पैसा प्रेमिका को ही देता है।
प्रेमिका पक्ष का आरोप है कि प्रेमी ने पांच दिन पूर्व गांव में एक जन्मदिन पार्टी में प्रेमिका को बुलाकर उसके साथ डीजे पर रातभर नृत्य किया। इसी बीच प्रेमिका की चचेरी बहन की शादी टूटने की बात कही जा रही है।
प्रेमिका के घरवाले प्रेमी पर ही शादी तोड़ने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार रात को उसके दरवाजे पर चढ़ आए और फाटक तोड़कर प्रेमी, उसकी मां और भाई की जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी का कहना है कि उसने ऐसा नहीं किया है। हमारे ऊपर दोष मढ़कर प्रेमिका से मुझे अलग करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिस मौके पर गई है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें