देवरिया। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां बुधवार को जनपद में उत्साह एवं खुशी के माहौल में मनाई गई। शहर के दोनों चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन वहां के पुरोहितों की देखरेख में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही साधकों ने हिस्सा लिया। लोगों ने चर्च के पास सजी झांकियों के पास कैंडल जलाकर आराधना की। जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में सबसे अधिक साधक जुटे। सुबह में 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। पास्टर रूदल डैनियल के नेतृत्व में क्वायर टीम में शामिल सिस्टर शशि, नमिता अल्फ्रेड, रचना, विशाल, अमन, आकाश, प्रिंस, संजीत ने जन्म उत्सव गीत मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा, शोर दुनिया में आज ये हो गया, आज पैदा मसीह हो गया.., यीशु आया है यीशु आया है..., छोड़ दुनिया से जो गया आज पैदा मसीह हो गया.. गाया। पास्टर इंचार्ज नीतिन राबर्ट्स ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह हम सभी के जीवन में आशा लेकर आए, ताकि हम सुखी होकर जीवन व्यतीत कर सकें। उनका एक ही मकसद है कि हर कोई एक-दूसरे से प्रेम करता रहे। महुआबारी रोड स्थित संत पुष्पा चर्च में सुबह आठ बजे प्रार्थना सभा हुई। फादर सीजो ने बाइबिल का पाठ कर यीशु के जन्म के बारे में बताया। इस दौरान चर्च परिसर में मेला भी लगा रहा। उत्साह और उमंग से भरे युवा नए कपड़े एवं सज धज कर गिरजाघरों में आराधना करने पहुंचे। आराधना के बाद सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी। युवतियों ने गुलाब देकर इस पर्व की खुशी मनाई। चरनी व अन्य झांकियों के साथ खूब सेल्फी ली गई। चर्च के बाहर गुलाब, गुब्बारे, चाट, केक की दुकानें सजी रहीं। मसीही घरों में पूरे दिन मेहमानों की आवभगत केक और काफी के साथ किया गया और अन्य स्वादिष्ट भोजन भी खिलाए गए। घर आने वालों को उत्साह के साथ स्वागत किया गया और एक दूसरे के गले लगकर मेरी क्रिसमस कह बधाई दी गई। बरहज संवाद के अनुसार क्रिसमस-डे के अवसर पर नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित मसीही कलीसिया चर्च में बुधवार को चर्च में प्रार्थना किया गया। जिसमें अनुयायियों की भीड़ उमड़ी। प्सभा में लोगों ने मुल्क की सलामती और उन्नति के लिए प्रार्थना किया। परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।
25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu