फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुलेट के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Tue, 30 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा (देवरिया)। दहेज में बुलेट की मांग को लेकर एक विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। महाराजगंज जिले के थाना क्षेत्र कोठीबार स्थित ग्राम कइमा निवासी सोनी पुत्री लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी अर्जुन पुत्र रमायन के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल जाने के बाद से ही पति अर्जुन कम दहेज का ताना मारते थे और बुलेट बाइक की मांग करते थे। इस बीच 18 दिसंबर को वे राधा और शिवम को लेकर कहीं जाने लगे। जब उसने मना किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें