फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर मारपीट

Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज कस्बे के एक इंटर काॅलेज में रुकी बरात में अश्लील गीत बजाने से मना करने पर मारपीट हो गई। इसमें काॅलेज संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। मझौलीराज कस्बे के वार्ड नंबर चार के रहने वाले छोटे लाल यादव की बेटी की शादी थी। बगल के एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक से बात कर वहां बरातियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। वहां अश्लील गीत बजाकर आर्केस्ट्रा पर कुछ लोग थिरक रहे थे। जब संचालक ने कॉलेज पहुंचकर इसका विरोध किया तो वहां मौजूद लोगों ने कॉलेज संचालक विजय शंकर यादव की पिटाई कर दी। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें