देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर में मकान में लगाए गए अरुई के पत्ते तोड़कर फेंकने का विरोध करने पर महिला और उसके ससुर से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। नारायनपुर निवासी रीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 सितंबर को गांव की रोली, प्रीति, चंपा और सुनीता देवी ने अरुई के पत्ते उखाड़कर फेंक दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी और उनके ससुर रमाशंकर से मारपीट की। पुलिस ने 14 सितंबर को प्राथमिकी कर जांच दरोगा कुंदन कुमार पटेल को सौंपी है। संवाद