फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हो जाएं सावधान, एटीएम के पास घूम रहे जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने का साइबर थाने पर पहुंच रहा मामलात्योहारी सीजन में नामी कंपनियों के आ रहे अंजान लिंक से भी हो रही ठगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। त्योहारी सीजन में ठगों की चांदी है। एटीएम कार्ड बदलकर और मोबाइल पर अंजान लिंक भेजकर जालसाज ठगी कर रहे हैं। बीस दिन के अंदर साइबर सेल में ऐसे 17 से अधिक शिकायतें पहुंच चुकी हैं। एक भी मामलों में जालसाज नहीं पकड़े जा सके हैं। जालसाजों पर कार्रवाई को लेकर साइबर सेल की टीम हो या स्थानीय पुलिस गंभीर नहीं दिख रही है। इसमें कई ऐसे लोग ठगी के शिकार हुए हैं, जो पढ़े लिखे और होशियार हैं। बावजूद जालसाज के झांसे में फंस जा रहे हैं।



-

केस नंबर एक



-शहर के देवरिया खास निवासी अतीस कुमार जायसवाल ऑनलाइन जॉब करते हैं। करिश्मा इन कंपनी से सामान के लिए ऑनलाइन डिमांड किए थे,18.48 लाख रुपये कंपनी के अकाउंट में बीस बार में भेज दिए। लेकिन आर्डर के अनुसार एक भी सामान नहीं आया। ठगी की जानकारी होने के बाद 4 सितंबर को इनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। लेकिन अभी जालसाजों को पकड़ना तो दूर साइबर सेल की टीम ने ट्रेस भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन








केस नंबर दो

-शहर के साकेत नगर निवासी आनंद कुमार मिश्र का अंसारी रोड इंडियन बैंक में अकाउंट हैं। बुधवार की रात को कोतवाली रोड स्थित एक एटीएम मशीन से बीस हजार रुपये निकाले। एटीएम मशीन केबिन में मौजूद एक युवक ने रुपये गिनने के दौरान एटीएम कार्ड बदल लिया। देर रात को इनके मोबाइल पर 30 हजार रुपये बैंक अकाउंट से निकालने का मैसेज आया तो ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।



केस नंबर तीन



- शहर के राघव नगर निवासी शैलेंद्र कुमार के वाट्सअप पर डेढ़ माह पूर्व एक कंपनी का लिंक आया। क्लिक करने पर कंपनी का फारमेट खुला। इसमें मोबाइल नंबर डाले तो एक युवती का वीडियो कॉल आया और कंपनी की ओर से ऑफर पर सामान देने की जानकारी दी। युवती से वार्ता के अनुसार बीस हजार का सामान बुक कराए। लेकिन सामान नहीं आया और कंपनी का जो नंबर आया तो वह स्विच ऑफ हो गया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज किया है।



-

ठगी से बचने के लिए इसका रखे ध्यान



-पासवर्ड बनाने से पहले ध्यान रखे कि वह कठिन और यूनिक कोड हो,कम से कम 45 दिन पर अपना पासवर्ड जरूर बदल ले। हमेशा प्रमाणिक और लाइसेंस वाले साफ्टवेयर का प्रयोग करे, ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते समय यूआरएल कोड मैनुअली टाइप करें,अपने जरूरी फाइल्स का रेगुरल बैकअप लेते रहे, अज्ञात ईमेल या वाट्सएप पर आए लिंक को डाउनलोड करने से बचे, किसी संदेश के माध्यम से प्राप्त अंजान लिंक पर क्लिक न करे, अंजान व्यक्तियों से प्राप्त वीडियो कॉल रिसीव न करे। किसी भी बैंक अकाउंट को ईमेल या मैसेज के जरिए आए लिंक को न खोले, किसी के कहने पर मोबाइल पर क्यूआर कोर्ड स्कैन न करें, गुगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च न करें, तुरंत ऑनलाइन लोन देने वालों से सावधान रहे।
विज्ञापन




-



-लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मोबाइल पर आन वाले अंजान लिंक को क्लिक करने से बचे। एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय केबिन में किसी को न घुसने दें। क्यों कि एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की शिकायत अधिक आ रही है।

-राहुल कुमार सिंह साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें