फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक पखवारे में ही हटा दिए गए लार के बीडीओ

Sat, 29 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकास खंड लार के बीडीओ भईयन लाल का स्थानांतरण भटनी के लिए हो गया। सलेमपुर के बीडीओ आनंद प्रकाश अब लार का भी काम देखेंगे। पहले वे सलेमपुर के अलावा भटनी का काम देखते थे। लार के बीडीओ भईयन लाल अब भाटपाररानी के साथ भटनी ब्लाॅक का काम देखेंगे। भईयन लाल का लार का कार्यकाल मात्र चौदह दिन का रहा। उधर, लार से तीन ग्राम विकास अधिकारी स्थानांतरित किए गए हैं। ग्राम विकास अधिकारी अजय प्रकाश सिंह जिनके पास नेमा, तकिया धरहरा, मटियारा जगदीश और रामनगर का कलस्टर था। अब उनका स्थानांतरण भलुअनी ब्लाॅक के लिए हो गया है। ग्राम विकास अधिकारी परवेज आलम जिनके पास रावतपार रघेन का कलस्टर था उनका ट्रांसफर देवरिया सदर के लिए हो गया है। ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश सोनी जिनके पास हरखौली व रोपन छपरा का कलस्टर था उनका स्थानांतरण रामपुर कारखाना ब्लाक के लिए हो गया। वहीं सलेमपुर से भागमनी और देवरिया से ब्रजेश सिंह लार में भेजे गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ आनंद प्रकाश सोमवार को लार का चार्ज लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें