फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम के निरीक्षण में बीडीओ व कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तेज बारिश के बीच मंगलवार सुबह 09.50 बजे डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय खुलने से कुछ मिनट पहले पहुंचे डीएम ने मुख्य गेट पर वाहन रुकवाया और बारिश में पैदल ही ब्लॉक परिसर में पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी प्रियंका चौधरी समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ कार्यालयों में ताला बंद था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उस समय केवल एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी कार्यालय में मौजूद थे। बीडीओ के कार्यालय नहीं पहुंचने पर नाराज डीएम ने उन्हें फोन कर कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें