गौरीबाजार थाना में 161.61, सदर कोतवाली में 183.79 व महिला थाना में 117.10 लाख रुपये से बनेगा बैरक व विवेचना कक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थाना और सदर कोतवाली व महिला थाना परिसर में बनने वाले आरक्षियों के बैरक व विवेचना कक्ष का शिलान्यास शुक्रवार को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने पूजा-पाठ कर किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार 365 दिन 24 घंटे सेवा और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
इसी के तहत गौरीबाजार थाना परिसर में 161.61 लाख रुपये की लागत से 32 आरक्षियों के बैरक, जिसमें आठ महिला व 24 पुरुष तथा विवेचना कक्ष तथा देवरिया सदर कोतवाली परिसर में 183.79 लाख रुपये की लागत से 32 पुरुष आरक्षियों व महिला थाना में 117.10 लाख रुपये की लागत से 16 महिला आरक्षियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौरीबाजार बृजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवरिया संजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष बैतालपुर जितेंद्र सिंह, सीओ रुद्रपुर पंचम लाल, थानाध्यक्ष गौरीबाजार नवीन सिंह, सदर कोतवाल राहुल कुमार सिंह, भाजपा के मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, नवीनचंद्र सिंह, कृष्णानाथ राय, आदित्य सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, प्रेम अग्रवाल, भारती शर्मा, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।