फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंगलुरू में हुए हादसे में बरहज के युवक की मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के बांकी सिंगही निवासी इंद्रजीत चौरसिया की बंगलुरू में रविवार की दोपहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। जिनका सोमवार को सरयू नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। भलुअनी थाना क्षेत्र के बांकी सिंगही निवासी इंद्रजीत चौरसिया बेंगलुरू के मलाड़ स्थित कंपनी में बेल्डर का कार्य करते थे। लोगों के अनुसार वह रविवार को कहीं जा रहे थे। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गए। इंद्रजीत का शव गांव पहुंचने पर पत्नी शीला दहाड़े मारकर रोने लगीं। जबकि तीन वर्षीय पुत्र अपने पिता के मौत से अनजान दरवाजे पर जुटे लोगों को निहार रहा था। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि इंद्रजीत के मौत की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें