फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज थानाध्यक्ष की लारवाही उजागर, दर्ज होगा अभिनंदन के पिता का बयान

Sun, 29 Dec 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बभनी सकरापार गांव में आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से किशोर घायल हो गया था। वह बरात देखने गया था। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इस बीच मामले की जांच की जिम्मेदारी एसपी ने सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला को सौंपी। सीओ ने जांच रिपोर्ट में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के लिए बरहज के थानाध्यक्ष को जिम्मेदार माना है। सीओ ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है उनकी लापरवाही के चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के गड़ौना निवासी विद्यासागर यादव पुत्र रामचीज यादव के घर 18 दिन पूर्व बभनी-सकरापार निवासी हरीलाल यादव के पुत्र आनंद यादव की बरात आई थी। जयमाल कार्यक्रम के दौरान ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे अभिनंदन उर्फ कान्हा विश्वकर्मा पुत्र निरंजन संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गए। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पिता निरंजन ने तत्कालीन एसपी डॉ.संकल्प शर्मा से छर्रा लगने से बेटे की मौत होने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। जिसकी जांच सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ल को सौंपी गई थी। सीओ दीपक शुक्ला ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि 11 दिसंबर को मृतक अभिनंदन उर्फ कान्हा विश्वकर्मा के पिता निरंजन ने बरहज थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन थाना बरहज में कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक बरहज की लापरवाही का द्योतक है। इनका यह कृत्य इनके राजकीय कर्तव्य के प्रति बरती गयी लापरवाही, उदासीनता व स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करता है, जिसके संबंध में प्रारंभिक जांच मेरे द्वारा की जा रही है। मृतक अभिनंदन उर्फ कान्हा विश्वकर्मा के पिता निरंजन विश्वकर्मा का अभिकथन अंकित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने नोटिस प्राप्ति के बाद बिना किसी दिवस की प्रतीक्षा किए किसी भी कार्य दिवस में मृतक अभिनंदन उर्फ कान्हा विश्वकर्मा के पिता निरंजन विश्वकर्मा को अभिकथन अंकित कराने के लिए पेशी कार्यालय सलेमपुर पर भेजना सुनिश्चित करें। इस पत्र के मिलने के बाद बरहज थानाध्यक्ष मृतक के पिता निरंजन का बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें