फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज ने एक गोल से कसिली को किया पराजित

Wed, 06 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में बुधवार को फुटबाल प्रतियोगिता में बरहज की टीम ने कसिली को एक गोल से पराजित किया। दोनों टीमाें के बीच मुकाबला रोमांचक रहा।
मुख्य अतिथि और काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच शुरू होते ही बरहज के कप्तान अमित और कसिली के सुमित के नेतृत्व में खिलाड़ी अक्रामक हो गए। पहले हाॅफ में कसिली ने एक गोल कर बढ़त हासिल कर ली। बरहज के खिलाड़ी आखिरी क्षण तक दबाव बनाते रहे, लेकिन नाकाम रहे। दूसरे हाॅफ के आखिरी दौर में बरहज ने लगातार दो गोल दाग कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र, अमरेश त्रिपाठी, दर्शना श्रीवास्तव, आरती पांडेय, अरविंद पांडेय, विनीत पांडेय, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें