बरहज। नगर प्रसिद्ध व्यवसायी राजकुमार जायसवाल का शनिवार की रात कोलकाता के हाबड़ा में निधन हो गया। जानकारी होने के बाद नगर में शोक की लहर है। राजकुमार जायसवाल की गिनती बड़े व्यवसायियों में की जाती है। नगर में सब्जी और किराना मंडी सहित विभिन्न जगहों पर व्यवसाय है। राजकुमार की हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, विजयेश्वरी सिंह, मनोज गुप्त, अमरेंद्र कुमार, मुरारी अग्रवाल, अजीत जायसवाल, श्यामसुंदर जायसवाल, अनिल निषाद, रविप्रकाश तिवारी, वीरेंद्र गुप्त, विजय कुमार गुप्त, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप मद्धेशिया, हरिशंकर चौरसिया, रामकेश्वर जायसवाल, आलोक जायसवाल, रमेश तिवारी अनजान, रामेश्वर यादव, देवेश सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।