फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से मना बारावफात, तिरंगे के साथ निकाला गया जुलूस

विज्ञापन
अबुबकर नगर ​स्थित अमन गेट से निकली ईद मिलादुन्नबी की जुलूस ।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह तिरंगे झंडे के साथ जश्न-ए-मुहम्मदी यौमे विलादत का जुलूस निकाला गया। इसमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ भाईचारे की भावना का भी संदेश दिया गया। पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में नात-ए-पाक पेश किया गया। दुआख्वानी की गई। जुलूस बंजरिया, पोखरभिंडा, शेखपुरा, सीतापट्टी, बाबूपट्टी, रामपुर धौताल, कौलाचक आदि विभिन्न गांवों से होकर दुबेटोला, तरकुलवा के जामा मस्जिद पर मिलान के बाद तरकुलवा, बालपुर श्रीनगर होकर सोन्हुला रामनगर मस्जिद पर समाप्त हुआ। पूरे इलाके को झालरों और झंडे से सजाया गया था। इस दौरान डाॅ. मुहम्मद इस्लाम, सभासद वलीउल्लाह सिद्दीकी, सद्दाम शेख, अनवर अंसारी, मकसूद खान आदि मौजूद रहे। वहीं, बरियारपुर के सरौरा, करौंदी, बरइठा, धुसवा, रामपुर अवस्थी, गुद्दीजोर, नौतन गांव में जुलूस निकला गया। मस्जिदों और मजारों को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया था।
विज्ञापन

बघौचघाट। बघौचघाट के मलसी खास मदरसा अनवारूल उलूम से जुलूस निकला। जिसे सादिक अली व सूफी कलीम अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस हरफोड़ा, रामपुर महुआ वारी, बेलम्हा बाजार, अमरपुर, बजरहा होते बघौचघाट हाजी मार्केट में पहुंचा, जहां मेहा मोड़ पर पहुंचा। इसमें बघौचघाट के इमाम हसन अहमद, आजाद अंसारी, नदीम, इमामे खतीब सूफी कलीम और मौलाना अख्तर हुसैन, सादिक अली, सूफी कलीम, मौलाना अख्तर हुसैन,हाजी हसन अहमद ,असलम खान ,अब्दुल्लाह सिद्दीकी, रफीउद्दीन मौजूद थे। मेहाहर हंगपुर गांव, अमवा दुबे, खुदवा होते मलसी खास पहुंचकर समाप्त हुआ।

रुद्रपुर। बारावफात का जुलूस पुराना चौक से निकला पुन्नी साहू चौराहा, इमामबाड़ा, खजुहा चौराहा, कोतवाली होते हुए कर्बला पहुंचा। मदनपुर और गाजीपुर भैंसही में परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। इस दौरान मजीद, मनमथ मणि त्रिपाठी, महेश वर्मा, सज्जाक अली, फिरोज तेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलूस का विरोध, नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। ईश्वरपुरा गांव में बरावफात पर निकले जुलूस का कुछ लोगों ने विरोध जताया। तय मार्ग से हट कर एक समुदाय की आबादी के बीच से होकर जुलूस निकालने का आरोप लगाया। भाजपा नेता व ग्राम प्रधान अनिरुद्ध चौधरी ने सीओ से शिकायत की कि ईद मुलादुन्नबी पर निकले जुलूस में कुछ युवक एक समुदाय के बीच होकर नारेबाजी करते हुए गए। सूचना पर पहुंचे सीओ ने मामले की जांच की। सीओ जिलाजीत ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बरहज। बरहज के अंजुमन इस्लामियां स्कूल, पटेल नगर, पुराना बरहज, गौरा के अलावा कपरवार, पैना, करायल, मदनपुर, भलुअनी आदि जगहों पर सुबह जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान मौलाना नुरूल इस्लाम, सदर जब्बार राईन, मौलाना शाकिर रजा निजामी, जावेद अख्तर, बबलू राईन आदि मौजूद रहे।

भाटपाररानी। भाटपाररानी नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर रतसिया रोड, शिव मंदिर रोड, नगर पंचायत रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, बापू रोड होते बेलपार चौराहा पहुंचा। वहां से मालवीय रोड, बापू रोड होते हुए जामा मस्जिद पर आकर समाप्त हो गया। इसमें पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, जामा मस्जिद के मौलाना अहमद हुसैन, कामरान मास्टर आदि शामिल रहे। वहीं, सिकटिया बाजार, टीकमपार, भिनगारी बाजार, खामपार, सरया, सवरेजी, भोपतपुरा ,जमन टोला, मेहरौना, रामपुर बुजुर्ग, सोहनपुर, दासनरहिया, इंगुरी सराय, बड़का गांव, खामपार, भोपतपुरा, निशनिया पैकौली,भठवा तिवारी, ततायर बुजुर्ग, ततायर खुर्द, सिकटिया, प्रतापपुर,बंगरुआ, बलुआ अफगान, कड़सरवा बुजुर्ग, कड़सरवा खुर्द,टिकमपार आदि गांवों में भी जुलूस निकाला गया।


सलेमपुर /मईल /पड़री बाजार /लार रोड /मेहरौना / घांटी बाजार। सलेमपुर के मझौलीराज, नवलपुर, सलेमपुर, चकरा गोसाईं , मईल, पनिका, बगही, नरियावं, तेलिया कला, अंडिला, भटौली आदि गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग अलग अलग जुलूस निकाला गया। वहीं पड़री बाजार मस्जिद के पास हाथी घोड़े, बाजे के जुलूस निकला। कम्हरिया, कोल्हुआ, जमुई, कोला, पड़री झिल्लीपार होते पुन: मस्जिद पर पहुंचा। वहीं, रजवल, बरसात, महुई पांडेय, कम्हरिया, पुरैना, पतलापुर, पुरैनी, पिड़ारी, चांदपार, साहोपार, बैदवली, भरौली, मझवलिया, मजुरी, बालेपुर, धरमेर, कुंडवली, लार रोड, पड़री गजराज, पिपरा मिश्र, मेहरौना, पटना,गढवा चोरडीहा में बारावफात का जुलूस निकला। इसमें मौलाना अकबर अली व आरिफ, बाबू खान, मुबार अली, मुख्तार अली, शेतज, रिजवान , प्रधान महबूब आलम, सफायत हुसैन, गौसुल अंसारी सोनू, गुलामे गौस, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें