तरकुलवा विकास खंड में बरईपट्टी नहर माइनर टूटने से डूबी गेंहू की फसल। स्रोत-संवाद
तरकुलवा। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में खजुरिया रजवाहा से निकली बरईपट्टी माइनर की पटरी शनिवार की रात में परसौनी गांव के पास टूट गई, जिससे करीब 20 किसानों की 10 एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। पीड़ित किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से अविलंब नहर की पटरी बंधवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर से लक्ष्मीपुर, तरकुलवा से होकर गुजरने वाले खजुरिया रजवाहा में से निकलने वाली बरईपट्टी माइनर नहर परसौनी गांव के पास टूट गई है। इससे मठिया खरीद के रंगी प्रसाद, बालखिला, अमरेश, महेंद्र और परसौनी गांव के गणेश, रामप्रवेश, बिकाऊ, नगीना, मुर्तुजा आदि किसानों की फसल डूब गई है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि नहर पटरी को ठीक करवा दिया गया है। संवाद