फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 16 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय सभागार में डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश यादव ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता को कोई भी समस्या हो तो वह उनसे मिलकर अपनी बात कह सकता है। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके एक साल के कार्यकाल में बार एसोसिएशन का अच्छा सहयोग मिला है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि लोग आपसी सहयोग से जनहित में कार्य करें। समारोह को मुख्य रूप से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहनलाल विश्वकर्मा, अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश सिंह, शाश्वत पांडेय, संजय सिंह, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लल्लन मिश्र, श्रीराम तिवारी, सिंहासन गिरी, विद्यासागर मिश्र, पूर्व सचिव मनोज कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, शिवाकांत मिश्रा, अरविंद पांडेय, साकेत बिहारी मिश्र और उपाध्यक्ष निरंजन सिंह बघेल आदि ने संबोधित किया। समारोह में अधिवक्ता विनय श्रीवास्तव, अरुण कुमार राव, प्रेमचंद पांडेय, अर्जुन यादव, प्रेम नारायण त्रिपाठी, मनोज राय और शक्तिधर पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने किया। अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें