फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुशील अध्यक्ष, अरुण मंत्री बने

Thu, 02 Mar 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ।संवाद
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव में प्रेम प्रकाश चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला बार एसोसिएशन देवरिया का निर्वाचन बुधवार को एल्डर्स कमेटी की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम नारायण श्रीवास्तव तथा सचिव पद पर अरुण कुमार उपाध्याय निर्वाचित घोषित किए गए। संयुक्त सचिव के तीन पद तथा कोषाध्यक्ष पद निर्विरोध चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को बार एसोसिएशन ने बधाई दी है।
दीवानी कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव एल्डर्स कमेटी की देखरेख में हुआ। इसमें सुशील कुमार मिश्रा 308, सिंहासन गिरी 284, राम प्रसाद कुशवाहा 274, दिवाकर शुक्ला 52, विजय शंकर चौरसिया 4, संजय सिंह ने 27 मत प्राप्त किए। सुशील मिश्रा ने सिंहासन गिरी को 24 मत से पराजित किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश नारायण श्रीवास्तव को 324, गिरिजेश कुमार दुबे 271, रूपेश कुमार तिवारी 162, संजय कुमार चतुर्वेदी ने 180 मत प्राप्त किए। इसमें प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने गिरिजेश कुमार दूबे को 53 मतों से पराजित किया।
सचिव पद पर अरुण कुमार उपाध्याय 279, अर्जुन यादव 253, अजय कुमार उपाध्याय 193, नरेंद्र यादव 107, ऋषि राज मिश्रा 89, वरुण कुमार बघेल को 57 मत प्राप्त हुए। इसमें अरुण कुमार उपाध्याय ने अर्जुन यादव को 26 मतों से हराया।
उपाध्यक्ष दो पद के लिए निरंजन सिंह बघेल को 449, सत्य प्रकाश शुक्ला को 399, अभिषेक कुमार मिश्र को 309, अजीत कुमार पांडेय को 297 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 19 मत पड़े। पांच मत अवैध मिले।
संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें सुमित्रा पांडेय, मुकुंद यादव तथा श्रीराम सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनीष कुमार मिश्र चुने गए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार तिवारी 554, प्रेमचंद कुशवाहा को 386 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार ने 559 मत पाकर 384 मत पाने वाले प्रेमचंद कुशवाहा को हराया।
विज्ञापन

वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सुधीर कुमार पाठक, सुशील कुमार सिन्हा, राजेश तिवारी, संजय कुमार चौरसिया, अरुणेश कुमार मल्ल, अटल बिहारी उपाध्याय निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें